टाईगर श्रॉफ को जन्मदिन का तोहफा - हीरोपंती 2 पोस्टर के साथ रिलीज़ डेट Booked
साजिद नाडियाडवाला आज एक ग्रांड अनाउंसमेंट करने वाले हैं जिसमें दो फिल्मों का एलान होगा और इनमें से एक फिल्म है टाईगर श्रॉफ की हीरोपंती 2। टाईगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके गुरू साजिद नाडियाडवाला उन्हें शानदार तोहफा देने वाले हैं।
माना जा रहा है कि फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज़ डेट का भी एलान किया जा सकता है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो हीरोपंती 2, 3 दिसंबर को रिलीज़ करने का प्लान है।

पहले खबरें थीं कि साजिद नाडियाडवाला के दो धमाके टाईगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 और बागी 4 से जुड़ी अपडेट्स हो सकती हैं। गौरतलब है कि हीरोपंती 2 की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है। इससे पहले, टाईगर श्रॉफ अपनी फिल्म गणपत की शूटिंग निपटा देंगे।
दिलचस्प है कि आज की पीढ़ी के एक्टर्स में टाईगर श्रॉफ इकलौते एक्टर होंगे जिनके पास दो सफल एक्शन सीरीज़ हैं - बागी और हीरोपंती। यही कारण है कि वो युवाओं के फेवरिट एक्शन स्टार हैं।

लॉन्च होने से पहले ही फेमस
हीरोपंती से टाईगर श्रॉफ ने डेब्यू किया है। लेकिन फिल्म रिलीज़ से पहले ही टाईगर श्रॉफ के स्टंट्स और मार्शल आर्ट्स की चर्चा हर तरफ थी। कम से कम एक बात तो तय थी कि टाईगर श्रॉफ नाम का एक लड़का है जो एक ही काम जानता है पर वो काम उससे बेहतर शायद ही इस इंडस्ट्री में कोई जानता है।

आते ही सुपरहिट
बॉक्स ऑफिस पर भी टाईगर श्रॉफ का रिपोर्ट कार्ड शानदार रहा है। उनकी पहली फिल्म से लेकर आखिरी फिल्म तक वो हर फिल्म के साथ आगे बढ़े हैं। अब ये उनकी फैन फॉलोइंग हो या फिर उनकी किस्मत लेकिन टाईगर श्रॉफ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हैं।

100 करोड़ क्लब में एंट्री
टाईगर श्रॉफ की पहली फिल्म हीरोपंती 25 करोड़ के बजट पर बनी थी लेकिन फिल्म ने 72 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया। वहीं बागी में केवल टाईगर के स्टंट्स की बदौलत, फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली। बागी का बजट 35 करोड़ था।

फ्लॉप ही सही पर दिल जीता
टाईगर श्रॉफ की कुछ फिल्म अ फ्लाइंग जट, मुन्ना माईकल बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। लोगों को पसंद भी नहीं आई, फिर भी 35 करोड़ की अ फ्लाइंग जट ने 56 करोड़ की कमाई करके, मुनाफा ना सही, अपनी लागत तो निकाल ही ली थी।

ऋतिक रोशन से तुलना
ऋतिक रोशन के बाद शाहिद कपूर डांसिंग स्टार की तरह चमकने वाले थे पर ऐसा हुआ नहीं। ऋतिक की तुलना वाला स्टार अगर किसी को माना गया तो वो हैं टाईगर श्रॉफ। उनके अंदर बॉलीवुड के डांसिंग स्टार बनने वाले सारे लक्षण हैं और ये बात वो अपनी फिल्मों और सिंगल गानों से साबित कर चुके हैं।

अभिनय कमज़ोर पर बात सच्ची
टाईगर श्रॉफ कई बार मान चुके हैं कि वो एक अच्छे एक्टर नहीं है और इसलिए वो अपनी एक्टिंग स्किल पर काम करना चाहते हैं। अब इस पर कितनी मेहनत होगी और वो मेहनत काम आएगी या नहीं पता नहीं, लेकिन टाईगर श्रॉफ शायद सलमान के अलावा वो इकलौते स्टार होंगे जो बिना एक्टिंग जाने स्टारडम की राह पर है।

आज के बेस्ट एक्शन हीरो
अब टाईगर एक्टिंग भले ही ना कर पाते हों लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वो इस समय बॉलीवुड में एक्शन के लिए बेस्ट इंसान है। हालांकि अभी तक उन्होंने जितना एक्शन दिखाया है, वो शायद उनके टैलेंट का एक परसेंट है लेकिन इसके बावजूद टाईगर बिज़नेस में बेस्ट हैं। उनकी जेनरेशन का कोई एक्टर उनके आस पास कहीं नहीं फटकता।

फैन्स को है इंतज़ार
रैंबो रीमेक पर सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन की नज़र थी लेकिन फिल्म टाईगर के हाथ आई। इसका मतलब साफ है कि एक्शन अवतार की बेस्ट चॉइस टाईगर श्रॉफ थे और इस फिल्म से वो एक्शन किंग बनने को तैयार थे। ऐसे में फिल्म का डिब्बाबंद होना फैन्स को निराश कर गया। अभी भी फैन्स को इस फिल्म का इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications