गणपथ की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू, टाइगर श्रॉफ का दिखेगा जबरदस्त एक्शन!
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तमाम फिल्मों की शूटिंग अधर में लटकी रही। लेकिन एक बार फिर फिल्म सितारों ने अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग को लेकर कमर कस ली है। रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर से लेकर अक्षय कुमार समेत स्टार्स ने अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है। अब टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत को लेकर भी नई डिटेल सामने आ रही हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत की शूटिंग सितंबर से शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग बीते साल अंत तक शुरू होनी थी लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई।

अब एक बार फिर फिल्ममेकर्स ने गणपत की शूटिंग के लिए सितंबर का प्लान बनाया है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा बताया जा रहा है जिसमें पिता और बेटे की इमोशनल कहानी को दर्शाया जाएगा।
टाइगर के साथ गणपत में एक बार फिर कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। दोनों के फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इससे पहले भी दोनों हीरोपंती में साथ में नजर आए थे। हीरोपंती के जरिए दोनों ने साथ में डेब्यू किया था।
फ़िल्म गणपत को दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। जिसका डायरेक्शन विकास बहल करेंगे ।


Click it and Unblock the Notifications