टाइगर श्रॉफ की गणपत में कृति सैनन का एक्शन VIDEO देख उड़ जायेंगे फैंस के होश

बॅालीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों के कारण चर्चा में हैं। आदिपुरुष के बाद कृति सैनन की जिस फिल्म की चर्चा हो रही है वह विकास बहल निर्देशित गणपत है। इस फिल्म में फिर से एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ नजर आयेंगे। कृति सैनन इस फिल्म में एक्शन करते हुए नजर आयेंगी। रिपोर्ट अनुसार कृति सैनन ने इसे लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गणपत के यूके शेड्यूल से कृति सैनन का किरदार जस्सी का वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में कृति सैनन अपने एक्शन लुक में धमाकेदार दिखाई दे रही हैं। कृति ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक बार फिर से कृति सैनन अपने अंदाज में दिखा रही हैं कि वो पूरी तरह से एक्शन करने के लिए तैयार हैं। इस वीडियो के साथ तड़का भी शामिल किया गया है।

 kriti sanon

इस वीडियो में कृति सैनन अपने पूरे स्टाइल के साथ बाइक की तरफ आती हैं। इस वीडियो में चाबी घुमाती हैं। साथ ही फिर बाइक लेकर कृति सैनन चली जाती हैं। इस वीडियो में पीछे से आवाज आती है कि मैम, शूट यहां पर है। यहां पर।आपको बता दें कि कृति सैनन और टाइगर श्रॉफ की यह जोड़ी अगले साल 23 दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कृति सैनन और टाइगर श्रॉफ इससे पहले एक साथ हीरोपंती में दिखाई दिए हैं। दोनों की यह डेब्यू फिल्म रही है। रिपोर्ट अनुसार टाइगर एक बार फिर से अपनी मस्कुलर बॅाडी और धुआंधार एक्शन का जलवा यहां पर भी दिखाते हुए नजर आयेंगे। कृति सैनन ने आदिपुरुष की शूटिंग खत्म करने के बाद अब पूरा फोकस गणपत की शूटिंग पर रखा हुआ है। टाइगर श्रॅाफ ने गणपत फिल्म की रिलीज को लेकर कहा था कि गणपत मेरी सबसे महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण फिल्म है। यह फिल्म एक्शन के लिहाज से मेरे लिए बड़ी चुनौती रहेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X