टाइगर श्रॉफ कर सकते हैं हेयर रिमूवल क्रीम का विज्ञापन, चिकने जो हैं
टाइगर श्रॉफ ने ये भी कहा कि वो हो सकता है कि आने वाले समय में कैटरीना कैफ की तरह ही हेयर रिमूवल क्रीम का विज्ञापन भी करें। हालांकि ये उन्होंने सिर्फ एक मजाक में कहा लेकिन हां उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्हें भी अपने पिता की तरह दाढ़ी मूंछ के बाल क्यों नहीं आते। उनका कहना है कि दाढ़ी मूंछ होने से एक्टर की पर्सनैलिटी में एक अलग ही ठहराव और एक आकर्षण आता है। लेकिन अफसोस टाइगर को ये आकर्षण नहीं प्राप्त है।
खैर टाइगर श्रॉफ चिकने ही सही लेकिन उनमें भी आकर्षण कम नहीं है। लोगों को टाइगर उनकी आने वाली फिल्म हीरोपंती में काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। लेकिन टाइगर का कहना है कि वो अपने पिता की तरह नहीं दिखते और ना ही उनमें वो आकर्षण है। लेकिन इसके बावजूद लोगों को लगता है कि बतौर हीरो टाइगर श्रॉफ में भी काफी आकर्षण और स्मार्टनेस है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है और तभी पता चलेगा कि आखिर बाप बेटे में से किसमें कितना है दम।


Click it and Unblock the Notifications












