पापा के साथ टाइगर श्रॉफ को नहीं करनी फिल्म..कारण भी चौंकाने वाला!
टाइगर श्रॉफ अपने पापा जैकी श्रॉफ के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। इसका उन्होंने कारण भी बताया है।
टाइगर श्रॉफ इस जेनरेशन में सबके फेवरिट हैं। हर कोई उन्हें पसंद कर रहा है। वो सुपरस्टार जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। ऐसे में हर कोई उन्हें अपने पापा के साथ काम करते देखना चाहेगा लेकिन आपको जानकर हैरानी भी होगी और दुख भी होगा कि खुद टाइगर श्राफ अपने पापा के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।
जी हां टाइगर श्रॉफ ने खुद कहा है कि वो अपने पापा जैकी श्रॉफ के साथ काम करना नहीं चाहेंगे क्योंकि उनका स्क्रीन पर इतनी अच्छे और पॉवरफुल तरीके से दिखते हैं कि मुझे पहले ही सीन में वो ब्रेकफास्ट की तरह चबा जाएंगे, लंच डिनर तो दूर की बात है। मैं तो पूरी फिल्म में टिक ही नहीं पाउंगा।

उनका कहना है कि पापा जैकी श्रॉफ के सामने बिल्कुल भी कोई टिक ही नहीं सकता तो वो क्या चीज हैं। उन्हें लोग स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। वैसे ये बात तो हम भी मानेंगे कि टाइगर श्रॉफ जो भी बोल रहे हैं बिल्कुल सच बोल रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ मुन्ना माइकल में कहीं कहीं जैकी श्रॉफ को ट्रिब्युट देते भी दिखेंगे। इतना ही नहीं उनके कोरियोग्राफर गणेश आचर्या ने भी ऐसी कोरियोग्राफी की है कि उन्हें देखकर जैकी श्रॉफ की याद आ जाए।


Click it and Unblock the Notifications