हीरोपंती के टाइगर श्राफ की परफॉरमेंस पर सन्नी की पैनी नजर!
टाइगर अपने करियर की नींव डाल रहे हैं, इस पर उनके पिता से ज्यादा सन्नी देओल नजर रखे हुए हैं। जी हां ढाई किलो के हाथ वाले सन्नी देओल, क्योंकि बहुत जल्द ही वो भी अपने बेटे करन को लॉन्च करने वाले हैं।
फिल्म 'हीरोपंती' से अपना करियर शुरू कर रहे टाइगर श्राफ और उनकी फिल्म से जुड़े एक के बाद एक दिलचस्प किस्स सामने आ रहे हैं। अब उन्होंने वही कारनामा किया है जो कुछ दिन पहले सलमान खान ने किया था। टाइगर ने फिल्म में 260 फुट ऊंची इमारत से छलांग लगाई है। यह सीन मुंबई के बाहरी इलाके में शूट किया गया है।
ऐक्टर टाइगर श्राफ की पहली फिल्म 'हीरोपंती' अभी रिलीज भी नहीं हुई, लेकिन उनकी फिल्म के प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला को अपने हीरो पर पूरा भरोसा है। खबर है कि साजिद आलिया और टाइगर को एक रॉमकॉम मूवी में साथ लाने की प्लैनिंग कर रहे हैं। अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
प्रॉडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आलिया साजिद के साथ दो कामयाब फिल्में कर चुकी हैं और अब साजिद आलिया के साथ हैट ट्रिक करना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि टाइगर आलिया के ऑपोजिट बढ़िया ऑप्शन होंगे। अब ऐसे तमाम ऑप्शन्स पर सन्नी देओल भी नजर टिकाये बैठे हैं।
करन देओल की लॉन्चिंग की चर्चा बाजार में गर्म है। टाइगर की तरह करन भी हर रोज सुबह जिम करते हैं और खुद को फिट रखने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जाहिर है सन्नी के बेटे में आप सन्नी के गुण जरूर देखना चाहेंगे, लिहाजा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये करन भी वैसे ही अपने को ढालने के प्रयास कर रहे हैं। सन्नी देओल अपने बेटे को जब वी मेट के डायरेक्टर इम्तियाज अली के निर्देशन में लॉन्च करना चाहते हैं, ताकि पहली ही फिल्म से करन दर्शकों के दिलों पर छा जायें।
धर्मेन्द्र ने अपने दोनों बेटों की लांचिंग काफी बिग लेवल पर की थी। 'बेताब' के जरिये सनी को लॉन्च किया गया। सनी देओल ने लंबी पारी खेली और बॉबी ने 'बरसात' से शुरुआत की जहां सनी ने अपनी एक्शन फ़िल्मों से बालिवुड में ख़ास जगह बनाई। वहीं बॉबी का करियर भी ठीक-ठाक रहा। बॉबी सनी और धर्मेंद की तिकड़ी ने फ़िल्म यमला पगला दीवाना की सक्सेस से अपनी फ़ैमली का दम-खम दिखा दिया।
धर्मेंद्र की बेटी ईशा का करियर भी ठीक-ठाक रहा हैं। यहीं नहीं धर्मेंद्र ने अपने बड़े भाई के बेटे अभय देओल को सोचा ना था के जरिए लांच किया था। सनी देओल भी इसलिए अपने बेटे की लांचिंग के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।
करण ने 'यमला पगला दीवाना' के सीक्वल में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था और तभी से चर्चाएं चल पड़ी कि वे अपने दादा, पिता और चाचा की तरह फिल्मों में अपना करियर बनाएंगे। उम्मीद तो यही है कि करण भी देओल फैमली की विरासत को बखूबी आगे बढ़ाएंगे।
वीडियो में देखें सन्नी देओल के बेटे की एक झलक
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/yyvRByTyj18?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












