रिलीज हुआ बागी 2 का एक और गाना, जुबिन नौटियाल की आवाज में खो जाएंगे आप
टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आपको बता दे कि इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही लॉंच हो चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आया है। इसके बाद इस फिल्म के गाने भी रिलीज किए गए थे जो कि दर्शको को काफी पसंद आ रहे है।
इसके बाद से ही आज एक गाना और बागी 2 का रिलीज हो चुका है जो कि काफी अच्छा गाना है। गाने के रिलीज होते ही लोगों ने इसको जमकर शेयर करना शुरु कर दिया है। गाने में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच आई दरार को दिखाया गया है और इसको बेहतरीन सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाया है।

बता दें कि जुबीन एक अच्छे सिंगर है और कई सुपरहिट गाने गा चुके है। इस गाने के बोल है लो सफर शुरु और पूरे गाने में वो दिशा पटानी को हर जगह काफी शांत होकर ढूंढते फिर रहे है। गाना थोड़ा आगे बढ़ता है और वो रास्तों में दिशा को याद करते है और पुरानी बातें उनके सामने से होकर गुजरती दिखाई देती है।
गाने में जुबिन की आवाज ने काफी दर्द और खूबसूरती के साथ अपने बोल दिए है। इसके अलावा हम आज बात करेगे जुबीन के बेहतरीन गानों की जो कि उन्होने पहले भी गाएं है।
जुबीन आज तक जो गाने गाए चाहे वो फिल्म के गाने हो या फिर कोई एल्बम हो उनके सारे गाने चले है। आइए नजर डालते है जुबीन के ऐसे ही कुछ गानों पर...


Click it and Unblock the Notifications