"टाइगर श्रॉफ को बाल कटवाने के लिए मनाने में पूरे 15 दिन लगे "

By Shweta

टाइगर श्रॉफ दिशा पटानी स्टारर बागी 2 का ट्रेलर आज रिलीज की गई है और दर्शकों को ट्रेलर अच्छा खासा पसंद भी आ रहा है। इसके पहले बागी भी काफी हिट हुई थी और इस बार 30 मार्च को बागी 2 भी परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर पूरी फिल्म की टीम ने फिल्म के बारे में बात की। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

इसके बारे में बात करते हुए डायरेक्टर अहमद खान ने कहा कि टाइगर का हेयरस्टाइल बदलने का आइडिया साजिद नाडियावाला का था। साजिद नाडियावाला ने शॉकिंग खुलासा करते हुए कहा कि "टाइगर को बाल कटवाने के लिए मनाने में हमें 15 दिन लगे"। साथ ही साजिद नाडियावाला ने ये भी कहा कि "टाइगर हर फिल्म के साथ अधिक गंभीर और कमिटेड होते जा रहा है।वो अपने काम को लेकर अधिक गंभीर है।"

tiger-shroff-disha-patani-baaghi-2-team-talks-about-movie

टाइगर श्रॉफ ने भी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि "एक्शन हीरो बनना मेरा सपना था। मैं इसके लिए बचपन से तैयार था। मैं अपनी खुशकिस्मती मानता हूं कि मैंने अहमद खान के साथ काम किया है।" अहमद खान ने साथ ही ये भी कहा कि "मैंने बागी 2 को नई फिल्म की तरह लिया और उसपर काम किया।" बागी 3 की घोषणा इतनी जल्दी करने पर साजिद नाडियावाला ने कहा कि फिल्म और ट्रेलर देखने के बाद मेरा कॉन्फिडेंट बढ़ गया है और मेरे पास कंटेट भी था।"

फिल्म को लेकर दिशा पटानी भी काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने अहमद खान की काफी तारीफ की और कहा कि पहले दिन से उन्हें सेट पर सबकुछ काफी अच्छा रहा।दिशा का कहना है कि भले उन्होंने अधिक फिल्में नहीं की हैं लेकिन बागी 2 उनकी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है।दिशा ने टाइगर के लुक के बारे में बात करते हुए बोलीं कि उन्हें टाइगर का ये लुक पसंद तो है लेकिन उनके बड़े बालों को मिस करती हैं।

टाइगर श्रॉफ ने ये भी कहा कि "मुझे खुशी है कि इतने समय में ही मुझे एक्शन हीरो की पहचान मिल गई।फिलहाल मैं इसमें बेहद खुश हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X