Ooo: टाईगर श्रॉफ ने ट्वीट की एक धमाकेदार खबर और फिर तुरंत ही कर दिया डिलीट
दो दिन से बॉलीवुड में एक ही खबर तेज़ी से चल रही है - टाईगर श्रॉफ और संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म। खबर थी कि संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म के लिए टाईगर श्रॉफ को फाइनल कर लिया है। अब टाईगर श्रॉफ ने ट्विटर पर इन खबरों का खंडन करते हुए लिखा कि ये बिल्कुल गलत खबर है। हमारे बीच ऐसी कोई बात नहीं हुई है।
लेकिन जैैसे ही टाईगर ने ये ट्वीट किया, उसके थोड़ी ही देर बात उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया। अब ऐसा करते ही उन्होंने सबको कन्फ्यूज़ कर दिया है। अब ऐसा करने के पीछे टाईगर के कई कारण हो सकते हैं - या तो वो सच में भंसाली की फिल्म कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

हालांकि टाईगर ने ये ट्वीट किसी न्यूज़पेपर के जवाब में लिखा था। ऐसे में हो सकता है कि उस न्यूज़पेपर की छवि बचाने के लिए टाईगर ने ऐसा कर दिया हो। आ फिर उनकी पीआर टीम ने उन्हें इस खबर का खंडन करने से मना कर दिया है। वजह चाहे जो भी हो लेकिन टाईगर के फैन्स को इस फिल्म का इंतज़ार रहेगा, अगर ये बनती है तो।
वैसे भी सोच कर देखिए तो भंसाली और टाईगर दो बिल्कुल अलग दिशा के लोग हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर दोनों साथ आते हैं तो क्या करामात करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications