War में ऋतिक से फाइट से पहले टाइगर श्रॉफ ने उठा लिया 200 किलो वजन, धांसू Video
बॅालीवुड में एक्शन हीरो के नाम से पहचान बना चुके हैं टाइगर श्रॉफ। बॅालीवुड के सबसे फिट स्टार की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम टाइगर का ही आता है। वह अपनी फिल्म के डेब्यू के दौरान से फिटनेस को लेकर चर्चा में रहे हैं। आए दिन उनका वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।
बता दें कि वॅार फिल्म में ऋतिक रोशन के सामने टाइगर इंटरनेशनल स्तर का एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर टाइगर वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये कोई साधारण वर्कआउट नहीं है।

यहां पर टाइगर डेडलिफ्ट एक्सरसाइज करते हुए 200 किलोग्राम वजन उठा रहे हैं। ईशान खट्टर ने भी टाइगर की तारीफ की है। उन्हें सुपर ह्यूमन बुलाया है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा है कि अपने आप को इस हद तक पुश किए काफी वक्त हो गया है। 200 किलोग्राम। हाईस्कूल के दिनों में बहुत हल्का महसूस किया करता था। ओनली ह्यूमन। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका हैं। नीचे देखिए इसका VIDEO


Click it and Unblock the Notifications