Tiger Shroff ने Naatu Naatu पर किया धमाकेदार डांस, RRR के गोल्डन ग्लोब जीतने पर मनाई खुशी, WATCH

Tiger Shroff ने Naatu Naatu पर किया धमाकेदार डांस, RRR के गोल्डन ग्लोब जीतने पर मनाई खुशी, WATCH

tiger-shroff-dances-to-naatu-naatu-post-rrr-s-golden-globes-win-calls-it-a-victory-dance-watch

Tiger Shroff dances to Naatu Naatu: एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतते हुए इतिहास रचा है। पूरा देश फिल्म की टीम को शुभकामनाएं और प्यार दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने टीम का उत्साह बढ़ाया है। वहीं, इस जश्न के माहौल में अब टाइगर श्रॉफ ने अपने अलग अंदाज में फिल्म की टीम को बधाई दी है।

अपने बेजोड़ डासिंग के लिए पॉपुलर टाइगर श्रॉफ ने नाटू नाटू पर डांस करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- This should be our victory dance after yesterday😁⚡️huge win for Indian Cinema! congratulations to the whole team of RRR @ssrajamouli @mmkeeravani @jrntr @alwaysramcharan

टाइगर के इस पोस्ट पर जहां फैंस उनके डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं, कपिल शर्मा, मीका सिंह, सिकंदर खेर समेत कई सेलेब्स ने भी टाइगर की सराहना की है।

पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, टाइगर के एक फैन ने लिखा, "आप बहुत सेक्सी टाइगर हैं।" एक अन्य फैन ने टिप्पणी की, "फायर और अद्भुत सर।" वहीं, एक अन्य फैन लिखते हैं, "एनर्जी लेवल अद्भुत है सर".. इतना ही नहीं, बल्कि एक फैन ने लिखा, "भारत का बेस्ट डांसर"..

बता दें कि नाटू-नाटू के साथ नॉमिनेशन में टेलर स्विफ्ट का गाना 'कैरोलीना', Guillermo del Toro's Pinocchio का गाना 'ciao papa', 'टॉप गनः मैवरिक' का गाना 'होल्ड माय हैंड', लेडी गागा, ब्लडपॉप और बेंजामिन राइस का गाना 'लिफ्ट मी अप' था। लेकिन इन सभी को पीछे छोड़ते हुए RRR फिल्म के गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

वहीं, टाइगर श्रॉफ की बात करें तो साल 2023 में वो गणपत और बड़े मियां छोटे मियां जैसी एक्शन फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X