टाइगर श्रॉफ ने 'खली बली' सॉंग में माइकल जैक्सन स्टाइल में किया डांस- Video ने लगा डाली आग
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के बारे में तो सभी जानते हैं कि वो शानदार एक्टर होने के साथ साथ बेहतरीन डांसर भी हैं और स्टंट्स में भी उनका कोई जोड़ नहीं हैं। इस समय टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उन्होने माइकल जैक्सन की पुण्यतिथि के मौके पर बनाया है। इस वीडियो में उन्होने कुछ ऐसा किया है कि अगर आप उनको फैन नही भी होंगे तो आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है।
दरअसल फिल्म पद्मावत के खली बली गाने में रणवीर सिंह ने धमाल कर दिया था। अब टाइगर श्रॉफ भी उसी गाने पर नाचते हुए नजर आ रहें हैं लेकिन इस बार तड़का माइकल जैक्शन स्टाइल का तड़का लगा हुआ है।

बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने इस गाने मे इतना बेतहतरीन डांस किया है कि आप उनसे नजर नहीं हटा पाएंगे। गौरतलब है कि माइकल जैक्शन की मौत को करीब 9 साल हो चुके हैं। टाइगर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है.. विश्वास नहीं होता की आपको गए हुए 9 साल हो चुके हैं।
ये बात को सभी जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ, माइकल जैक्सन के कितने बड़े फैन हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ इस समय ऋतिक रोशन के साथ फिल्म की तैयारी कर रहें हैं और फिल्म बागी 3 के लिए चर्चा में हैं। फिलहाल आप देखिए ये धमाकेदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications