आइकॉनिक सॉग "हम्मा हम्मा" पर टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार डांस- Video हो रहा है वायरल
धमाकेदार एक्शन से लोगों को अपनी दीवाना बनाने वाले हैं टाइगर श्रॉफ जब डांस करते हैं तो शायद ही कोई ऐसा होगा जो उनकी बराबरी कर सके। इस समय भी टाइगर श्रॉफ ने एक दमदार डांस का वीडियो शेयर किया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। टाइगर श्रॉफ इस वीडियो में आइकॉनिक सॉग हम्मा हम्मा पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में टाइगर श्रॉफ ने अपने फेमस स्टेप्स डाले हुए हैं।
उनके साथ कोई और भी नजर आ रहा है जो उनका साथ देता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसको लगातार शेयर कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो ऋतिक रोशन के साथ आने वाली फिल्म वॉर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और फिल्म के टीजर ने रिलीज होकर लोगों के बीच बड़ा धमाका किया है।
इसके अलावा वो फिल्म बागी 3 में भी नजर आने वाले हैं जिसके लिए वो इस समय तैयारी कर रहे हैं। एक बार फिर से उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। फिलहाल आप देखिए टाइगर श्रॉफ के डांस का ये धमाकेदार वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications