Dilbar Dilbar Again: टाइगर श्रॉफ के डांस ने मचाया हंगामा, दिलबर गर्ल नोरा फतेही भी चौंक जाएंगी
टाइगर श्रॉफ अपने डांस और एक्शन के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं और जब भी मौका मिलता हैं अपना हुनर दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो नोरा फतेही के हालिया रिलीज गाने दिलबर दिलबर पर डांस करते हुए नजर आ रहें हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया है और लोग डांस को काफी पसंद भी कर रहें हैं।
इस गाने की बात करें तो सबसे पहले इस गाने को सुष्मिता सेन के साथ देखा गया था जो कि फिल्म सिर्फ तुम में था। इसके बाद गाने का रीमेक बना और फिल्म सत्यमेव जयते में नोरा फतेही ने अपने डांस से इसमें आग लगा दी थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications