सलमान खान के गाने पर टाइगर श्रॉफ का दमदार डांस, Video हो रहा है वायरल

By Salman

टाइगर श्रॉफ इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है कि और उसका कारण है उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट हो रही है। टाइगर श्रॉफ उन कलाकारों में से है जो कि काफी कम समय में सफलता की बुलंदियों को छू रहे है। हाल ही में उनके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें सुपरस्टार सलमान खान के गानों पर अपने अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ काफी मस्ती के मूड में है और सलमान खान के गाने तुझे अक्सा बीच घुमा दू और पार्टनर के गाने पर डांस करते नजर आ रहे है।

बता दें कि टाइगर श्रॉफ एके बेहतरीन अभिनेता होने के साथ साथ एक जबरदस्त डांसर भी है और इस समय लोग उनको काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।

salman khan, tiger shroff, सलमान खान, टाइगर श्रॉफ

हाल ही में टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ दिशा पटानी नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था और फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री ले ली थी।

टाइगर श्रॉफ ने अपने फिल्मी सफर शुरुआत हीरोपंती से की थी और उनके साथ इस फिल्म में कृति सैनन नजर आई थी। ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी और टाइगर ने काफी अच्छी शुरुआत की।

इस समय टाइगर श्रॉफ करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को लेकर सुर्खियों में छाए है औऱ उनके साथ इस फिल्म में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और तारा सूतारिया नजर आने वाली है।

बता दें कि अनन्या इस फिल्म से अपने फिल्मी सफर का आगाज कर रही है तो वहीं तारा की भी ये डेब्यू फिल्म है। टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि वो खुशनसीब है कि उनको इस फिल्म की लीड रोल ऑफर हुआ और वो एक सफल फिल्म का सीक्वेल में काम कर रहे है।

टाइगर श्रॉफ अपने डांस और एक्शन को लेकर फेमस है जिस कारण उनको युवा काफी ज्यादा पसंद करता है। फिलहाल आप देखिए टाइगर के डांस का ये वीडियो जो आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X