बागी 3 में होगा पहली बार वर्ल्डक्लास हॅालीवुड एक्शन, टाइगर श्रॅाफ की खतरनाक तैयारी !
टाइगर श्रॅाफ एक बार फिर से बागी 3 के जरिए एक्शन के सारे स्तर को पार करते हुए नजर आयेंगे। जिस लेवल का एक्शन बागी 1 और बागी 2 में देखने को मिला है इस बार मेकर्स एक्शन और स्टंट को लेकर अलग तरह की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल टाइगर श्रॅाफ अपनी नई फिल्म वॅार को लेकर चर्चा में हैं।
इस फिल्म में वह पहली बार ऋतिक रोशन के साथ एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। इस बीच अपनी हिट फ्रेंचाइजी बागी 3 को लेकर टाइगर फैंस को चौंकाने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बागी और बागी 2 फिल्म टाइगर के एक्शन के लिए पहचानी जाती है। टाइगर इस बार बागी 3 से अपने ही रिकॅार्ड तोड़ते हुए दिखाई देंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि टाइगर खुद अपने स्टंट कोरियोग्राफ करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications