शर्टलेस होकर टाइगर श्रॉफ ने पकड़ा अमीषा पटेल का हाथ, वीडियो वायरल होते ही लोग पूछ रहे हैं सवाल

अमीषा पटेल का एक वीडियो इस वक्त टाइगर श्रॉफ के साथ वायरल हो रहा है और इसको देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। अगर आपको ये लग रहा है कि ये किसी फिल्म को लेकर साथ आए हैं तो आप गलत हैं क्योंकि यूपी टी20 लीग के उद्घाटन में दोनों गए थे।
वीडियो में आप देखेंगे कि टाइगर श्रॉफ अमीषा पटेल का हांथ पकड़कर नीचे उतर रहे हैं और उनको कई लोगों ने घेरा हुआ है। टाइगर श्रॉफ इस दौरान शर्टलेस थे और काफी स्मार्ट लग रहे थे। परफॉर्मेंस की बात करें तो अमीषा पटेल ने मंच पर अपने सुपरहिट गाने 'मैं निकला गड्डी लेकर' और 'कहो न प्यार है' पर डांस किया।
उनको इस दौरान काफी पसंद किया गया था। इसके बाद मीत ब्रदर्स ने 'दिल गलती कर बैठा' गाकर लोगों का दिल जीत लिया। टाइगर श्रॉफ ने 'जय जय शिवशंकर' और 'व्हीसिल बजाकर' गानों पर डांस कर मंच पर धूम मचा दी। उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर हैं जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
यूपी में पहली बार खेले जा रहे यूपी टी-20 लीग का आगाज ग्रीन पार्क में बुधवार शाम 6.50 बजे किया गया। नोएडा ने कानपुर को 16 रन से हराया। नोएडा सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट 169 रन बनाए।
अमीषा पटेल इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता का आनंद ले रही हैं क्योंकि उनकी फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। टाइगर श्रॉफ की बात करें तो इस वक्त वो अपनी फिल्म गणपत को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आने वाली हैं। एक्शन से भरपूर ये फिल्म पर्दे पर आने के लिए तैयार है और इस बार फिर से धमाका होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











