सलमान खान बॉलीवुड के शेर हैं लेकिन ऋतिक रोशन चीता - टाईगर श्रॉफ
टाईगर श्रॉफ ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को एक मज़ेदार इंटरव्यू दिया है जिसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस क्लिप टाईगर बता रहे हैं कि बॉलीवुड का शेर सलमान खान है।
लेकिन जब टाईगर को चीता का ऑप्शन मिलता है तो वो बिना समय गंवाए ऋतिक रोशन का नाम लेते हैं। गौरतलब है कि टाईगर और ऋतिक की केमिस्ट्री ने 2019 में वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर दी है।

गौरतलब है कि टाईगर श्रॉफ ऋतिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। टाईगर ने बताया था कि ऋतिक रोशन के साथ डांस करने के लिए वो रात भर पहले प्रैक्टिस करते थे।
जब ऋतिक को टाईगर की दीवानगी के बारे में बताया गया को उनका कहना था कि ये अच्छा है कि जो मैंने उसके साथ कुछ सालों पहले किया वो अब मेरे साथ हो रहा है। अब टाईगर मुझे inspire करता है और मैं उसका फैन हूं।
बॉलीवुड में नई जेनरेशन का हर स्टार, पुरानी जेनरेशन के किसी ना किसी स्टार की छाप ज़रूर है। यकीन नहीं आता तो आप भी देख लीजिए


Click it and Unblock the Notifications












