..................... Tiger Shroff ने नई गर्लफ्रेंड की खबर पर तोड़ी चुप्पी Tiger Shroff broke silence on the news of new girlfriend, said this about Deesha Dhanuka! - Hindi Filmibeat

Tiger Shroff ने नई गर्लफ्रेंड की खबर पर तोड़ी चुप्पी, Deesha Dhanuka को लेकर कह डाली ये बात!

tiger shroff, deesha dhanuka

टाइगर श्रॉफ की लवलाइफ एक बार फिर से खबरों का हिस्सा है और इस वक्त उनको लेकर ऐसी बातें सामने आ रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि इन दिनों अभिनेता एक लड़की को डेट कर रहे हैं जिसका नाम दीशा धानुका है।

ये लड़की प्रोडक्शन हाउस में वरिष्ठ पद पर काम करती हैं और अक्सर टाइगर को सही स्क्रिप्ट ढूंढने में मदद करती हैं। कहा जा रहा है कि दिशा पाटनी से ब्रेकअप के बात टाइगर इनको डेट कर रहे हैं और लोगों के लिए ये काफी चौकाने वाली बात है।

गौरतलब है कि दिशा भी हाल ही में एक विदेशी व्यक्ति के साथ स्पॉट हो रही हैं। हालांकि टाइगर श्रॉफ ने इस बात से पूरी तरह इंकार कर दिया है कि वो दीशा धानुका को डेट कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो उस लड़की को भी डेट नहीं कर रहे थे जिसके साथ उनका नाम पिछले काफी समय जोड़ा जा रहा था।

टाइगर ने ई-टाइम्स बात करते हुए कहा कि, "कुछ महीने पहले मैंने सोचा था कि मेरा किसी और से रिश्ता जुड़ गया है, लेकिन नहीं, मैं पिछले दो साल से अकेला हूं।" इससे इतना तय है कि टाइगर श्रॉफ दीशा के बारे में बात नहीं करना चाहते थे। दीशा की बात करें तो वो लगभग डेढ़ साल से एक-दूसरे को देख रहे हैं।

दीशा अक्सर उन्हें स्क्रिप्ट के बारे में सुझाव देती हैं। अब टाइगर श्रॉफ के साथ उनका रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल है या पर्सनल इसको लेकर आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। हालांकि गॉसिप गलियारों से यही चर्चा है कि दीशा धानुका के साथ उनका अफेयर चल रहा है।

दिशा पाटनी ने भी इसपर अपनी कोई रिेएक्शन नहीं दिया है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और लोगों के द्वारा गणपत का इंतजार किया जा रहा है।

Read more about: tiger shroff deesha dhanuka
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X