Tiger Shroff ने एक्स गर्लफ्रेंड संग अपने रिश्ते पर खोली अपनी जुबान, कहा- 'मेरी सिर्फ एक ही दिशा है और वो...'

tiger disha

Tiger Shroff On Disha Patani: टाइगर श्रॉफ ने रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ दोबारा रिश्ते में आने की उड़ती अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 2022 में दोनों का कथित रूप से ब्रेकअप हो गया था। लेकिन बीते दिनों अक्षय ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर बात छेड़ दी। उन्होंने टाइगर को दिशा के नाम से भी चिढ़ाया।

अब टाइगर ने एक नए इंटरव्यू में इन खबरों पर रिएक्ट किया है। 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन के दौरान टाइम्स नाउ से बात करते हुए टाइगर से उनकी लव लाइफ के बारे में एक चुटीला सवाल पूछा गया। "क्या आप अनमैरिड हैं? आपकी जिंदगी किस दिशा में जा रही है?" टाइगर ने बिना कोई चूक किए जवाब दिया, "मेरी एक ही दिशा है लाइफ में। और वो है मेरा काम।"

आपको बता दें, दिशा के इर्द-गिर्द शब्दों का खेल पिछले महीने 'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर लॉन्च पर शुरू हुआ। प्रोग्राम के मंच पर, जब एक रिपोर्टर ने अक्षय से पूछा कि वह अपने छोटे सह-कलाकार टाइगर को क्या सलाह देना चाहेंगे, तो एक्टर ने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं टाइगर से यही कहूंगा कि हमेशा एक ही दिशा में रहा करो।" इस बयान पर फिल्म की पूरी टीम जोर से हंस पड़ी और टाइगर को मंच पर शरमाते हुए छोड़ दिया।

दिशा और टाइगर की मुलाकात उनकी 2018 की फिल्म 'बागी 2' के सेट पर हुई और इसके तुरंत बाद उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। दिशा इस साल तीन बड़ी फिल्मों - 'कल्कि 2898 एडी', 'कंगुवा' और 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाली हैं। दूसरी ओर, टाइगर 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म में अक्षय, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी हैं। यह 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: tiger shroff disha patani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X