बेटे टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर पिता जैकी श्रॉफ ने शेयर की बचपन की तस्वीर, देखते ही कहेंगे सुपरस्टार
बॅालीवुड के एक्शन स्टार केे तौर पर टाइगर श्रॉफ ने इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान कायम की है। आज इसी एक्शन सुपरस्टार का जन्मदिन है। टाइगर का जन्म लोकप्रिय फिल्म स्टार जैकी श्रॅाफ के घर पर 2 मार्च 1990 को हुआ था।
टाइगर ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो अपने चेहरे और बॅाडी को लेकर उन्हें ट्रोल होना पड़ा था।टाइगर ने पहले पड़ाव में हार नहीं मारी सीधा ऐसा जंप मारा कि आज उनके पास बागी, हीरोपंती और वॅार जैसी फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है।
Recommended Video
Disha Patani दिखीं Tiger Shroff की यहां हुई शादी की बात; देखिए वीडियो | FilmiBeat

टाइगर के इस जन्मदिन को उनके पिता जैकी श्रॅाफ ने भी खास बनाया है। उनके साथ बचपन की एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। जिसमें जैकी की गोद में टाइगर नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications