बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनेगी 'बागी 3'- ऐसे तैयारी कर रहे हैं टाईगर श्राफ
बागी और बागी 2 की बेजोड़ सफलता के बाद टाईगर श्राफ ने बागी 3 की तैयारी भी शुरु कर दी है। टाईगर ने बताया कि बागी 3 में एक्शन काफी बड़े स्तर का होने वाला है। जिसके लिए मैंने तैयारी भी शुरु कर दी है। इसके लिए मैं अलग अलग स्टाइल की फाइटिंग और अलग अलग तरह के हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहा हूं। बागी 3 में टाईगर के साथ श्रद्धा कपूर दिखेंगी।
कोई शक नहीं कि यह एक्शन ड्रामा टाईगर फैंस के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है।

बागी 3 को एक्शन के मामले में पहली दो फिल्मों से ही ऊपर रखा जाएगा। इसके लिए टाईगर स्पेशल ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग खाड़ी देशों में ही की जाएगी। फिल्म में धमाकेदार स्टंट सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे और यह तो सभी जानते हैं कि टाईगर अपने फिल्मों में एक्शन सीन्स खुद ही शूट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











