खान सुपरस्टार्स और ऋतिक रोशन का पीछा कर रहे है टाइगर श्रॉफ, जानकर दंग रह जाएंगे आप

फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत करने वाले टाइगर श्रॉफ रातों रात स्टार बन गए थे। उसके बाद उनकी फिल्म बागी 2 ने आकर ऐसा धमाल मचाया कि टाइगर के चर्चे बच्चे बच्चे की जुबान पर चढ़ गए। अब कुछ ऐसा हुआ जो कि काफी ज्यादा हैरान कर देने वाला है। बता दें कि बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स जिनकी फिल्में सबसे ज्यादा कमाती है उनमें टाइगर श्रॉफ का नाम भी शामिल हो चुका है।

जी हां टाइगर श्रॉफ की बात करें तो वो सिर्फ सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन से पीछे है। जी हां कमाई के मामले मे इनके बाद सीधा टाइगर का नम्बर आता है।

Tiger shroff, baaghi 2, टाइगर श्रॉफ, बागी 2

ऐसा काफी कम देखने को मिलता है कि कोई स्टार आते ही 2 या 3 फिल्में करे और वो सबसे बड़ा स्टार बनने की रेस में शामिल हो सके।

इसके अलावा बात करें ऋतिक रोशन की तो उनके साथ भी कुछ ऐसी ही घटना हुए थ। दरअसल ऋतिक की फिल्म कहो ना प्यार है रिलीज हुई और वो लोगों को इतना ज्यादा पसंद आए कि वो रातों रात स्टार बनकर सामने खड़े हो गए और दीवानगी ने लोगो को चौंका दिया था।

कुछ ऐसा ही एक बार फिर से दोहराया गया है। बता दें कि फिल्म बागी 2 के बाद अपने जबरदस्त अभिनय और एक्शन से उन्होने कई रिकॉर्ड खड़े कर दिए है जो दूसरे न्यूकमर्स के लिए काफी ज्यादा बड़े साबित होने वाले है।

बता दें कि इस फिल्म के बाद टाइगर एक बड़े स्टार बनकर सामने आए है और उनके फॉलोवर्स और पूरे देश में उनका फैनबेस अचानक बढ़ गया है।

बता दें कि टाइगर की फिल्म ने करीब 165 करोड़ का बिजनेस किया था जो कि काफी बड़ी बात मानी जा रही है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस का अगला सुपरस्टार अब आ चुका है और टाइगर इसके बाद एक नया ट्रेंड सेट करने वाले है।

हाल ही में एक सर्वे किया गया था कि देश के सबसे चहीते बॉलीवुड कलाकार कौन से है उनमे टाइगर का नाम भी निकलकर सामने आया है। इसमे कोई दो राय नहीं है कि आने वाले समय में टाइगर का जादू लोगो के सिर चढ़कर बोलने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X