टाइगर श्रॉफ की Baaghi 4 रिलीज के कुछ घंटे बाद ही HD क्वालिटी में हुई लीक! फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

Tiger Shroff Baaghi 4 leaked online: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी 4' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 5 सितंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह इंटरनेट पर लीक हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, मूवीरूल्ज और मूवीजदा जैसी कुख्यात पाइरेसी वेबसाइट्स पर बागी 4 को अपलोड कर दिया गया।
इतना ही नहीं, टेलीग्राम चैनलों पर भी फिल्म के लिंक वायरल हो रहे हैं, जहां 240p से लेकर HD प्रिंट तक हर क्वालिटी में फिल्म को डाउनलोड किया जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर असर का डर
फिल्म को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। शानदार एक्शन और स्टारकास्ट की वजह से माना जा रहा था कि बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करेगी। लेकिन फिल्म का शुरुआती घंटों में लीक होना मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
पाइरेसी क्यों है खतरनाक?
पाइरेसी सिर्फ फिल्मों की कमाई को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि यह भारतीय कानून के अनुसार अपराध भी है। कॉपीराइट एक्ट के तहत पाइरेसी करने या उससे जुड़ने पर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पाइरेसी साइट्स से फिल्म डाउनलोड करना यूजर्स के लिए भी खतरे से खाली नहीं है। इन साइट्स पर मौजूद वायरस और स्पाईवेयर पर्सनल डाटा चुरा सकते हैं, अकाउंट हैक कर सकते हैं या आर्थिक धोखाधड़ी कर सकते हैं।
'बागी' फ्रेंचाइज के बारे में
'बागी 4' इस सुपरहिट फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म है। दमदार स्टंट्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के लिए यह सीरीज पहले से ही मशहूर है। इस बार भी टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन अवतार में लौटे हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन ए. हर्षा ने किया है।
नोट: हम पाइरेसी को बढ़ावा नहीं देते। यह कानूनन अपराध है। दर्शकों से अपील है कि हमेशा फिल्में सिर्फ थिएटर या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ही देखें।


Click it and Unblock the Notifications











