टाइगर श्राफ की 'बागी 3' ने ट्रेलर रिलीज के साथ ही बनाया रिकॉर्ड, निर्माता- निर्देशक ने जताई खुशी
"बागी 3" का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया और देशभर से प्यार और प्रशंसा प्राप्त करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब तक के सबसे अधिक देखे जाने वाला बॉलीवुड ट्रेलर बन गया है। फिल्म को 24 घंटों में 59 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह इस बात को साबित करता है कि फिल्म कितनी बड़ी होने वाली है और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फ़िल्म में दर्शकों को दमदार एक्शन देखने मिलेगा।
ट्रेलर की सफलता और इसे मिलने वाले प्यार के बारे में बात करते हुए, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने शेयर किया, "यह हम सभी के लिए अभिभूत कर देने वाला क्षण है कि ट्रेलर को इतना पसंद किया जा रहा है और इसे इतनी तेजी से दर्शकों द्वारा अपना बना लिया गया है। पहला इसलिए क्योंकि आज तक बागी फ्रैंचाइज़ी को प्यार से पसंद किया गया है और हम कुछ बड़ा व बेहतर बनाना चाहते थे और दूसरी बात यह है कि यह फिल्म अपनी शैली और लंबे समय से अस्तित्व में रहने के कारण हमारे दिलों के बेहद करीब है।"


Click it and Unblock the Notifications











