टाइगर श्राफ- श्रद्धा कपूर की 'बागी 3' साजिद नाडियाडवाला के लिए है बेहद खास, यहां जानें क्यों!
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के लिए साल 2019 बेहतरीन रहा है क्योंकि इस साल उनकी प्रत्येक रिलीज़ बॉक्स ऑफिस पर सफल है जिसने उनके 65वें वर्ष को अधिक विशेष बना दिया है। वहीं, आने वाली फिल्म "बागी 3" नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के लिए कई कारणों से एक विशेष फिल्म है।
टाइगर श्राफ स्टारर "बागी" सफल एक्शन फ्रेंचाइजी है, खासकर टाइगर के एक्शन अवतार को लेकर फिल्म काफी पॉपुलर है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने 66वें वर्ष में कदम रख लिया है और इस नए वर्ष में "बागी 3" उनकी पहली फिल्म है।

इस सफल वर्ष के साथ नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अलग अलग कंटेंट और कुछ शानदार फिल्में दी हैं, जिन्हें आने वाले कई सालों तक याद किया जाएगा और यह निश्चित रूप से उनके 65वें वर्ष को अधिक खास बनाता है।
अपने साढ़े छह दशक में, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में से एक के रूप में मुकाम हासिल कर लिया है। 2020 में उनकी आने वाली फिल्में हैं- बागी 3, तड़प, 83 और बच्चन पांडे।
चारों ही फिल्में काफी तगड़ी हैं। बागी 3 में जहां टाइगर- श्रद्धा की जोड़ी दिखेगी.. वहीं तड़प से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्यू कर रहे हैं। रणवीर सिंह स्टारर 83 क्रिकेट की कहानी कहती है.. वहीं, बच्चन पांडे के साथ अक्षय कुमार क्रिसमस धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications