'बागी 2' की बंपर ओपनिंग.. अक्षय कुमार, अजय देवगन को मिलेगा झटका!
टाईगर श्राफ- दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 की एडवांस बुकिंग फिल्म रिलीज से 5 दिनों पहले ही शुरु हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग पर धमाकेदार रिस्पॉस रहा है। फिल्म ज्यादातर मल्टीप्लेक्स पर हाउसफुल हो चुकी है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि फिल्म बंपर ओपनिंग देने वाली है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 10 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग देगी। वहीं, देखना दिलचस्प होगा बागी 2 ओपनिंग के मामले में अजय देवगन की रेड और अक्षय कुमार की पैडमैन को पीछे कर पाती है या नहीं।

एक्शन फिल्म होने की वजह से बागी 2 का काफी क्रेज देखा जा रहा है। यदि फिल्म को ओपनिंग के साथ अच्छे रिस्पॉस देखने को मिले.. तो सिंगल स्क्रीन पर यह फिल्म लंबे समय तक राज़ करेगी। खास बात है कि बागी 2 के आसपास कोई और बड़ी फिल्म नहीं है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications