टाईगर श्राफ की 'बागी 2'- BOX OFFICE पर शानदार शुरुआत.. जानें ओपनिंग!
Recommended Video

टाईगर श्राफ और दिशा पटानी स्टारर फिल्म बागी 2 अब देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार था। यह 2015 में आई फिल्म बागी की सीक्वल फिल्म है। लेकिन यहां लोगों एक्शन का कई गुना ज्यादा ओवरडोज़ देखने को मिलेगा। यही वजह है कि एक्शन प्रेमी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाईगर, दिशा, प्रतीक बब्बर, मनोज बाजपेयी, रणदीप हुडा और दीपक डोबरियाल मुख्य किरदारों में हैं। यह साउथ की सुपरहिट फिल्म क्षणम की हिंदी रीमेक है।

जैसी कि उम्मीद थी.. बागी 2 ने शुरुआती शोज में 30-35 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, शाम के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। खास बात है कि बागी 2 सोलो रिलीज हुई है। वहीं अगले हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म नहीं है। उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।


Click it and Unblock the Notifications