टाईगर श्रॉफ होंगे करण जौहर की सुपरहिट सीक्वल के LEAD!
[बॉलीवुड समाचार] अगर खबरों की मानें तो टाइगर श्रॉफ करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के हीरो होंगे। दरअसल, करण जौहर ने अपनी इस सुुपरहिट फिल्म को सीरीज़ में बदलने की ठानी है और इसके लिए वो तैयारी शुरू कर चुके हैं।
उन्होंने अपनी टीम को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सीक्वल लिखने की हिदायत दे दी है और फिल्म को टाइगर को ध्यान में रखने की सलाह भी दे डाली है।
[कहानी की band:स्टूडेंट ऑफ द इयर!]
स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने बॉलीवुड को तीन नायाब स्टार्स दिए हैं। जहां आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा, धर्मा प्रोडक्शन्स की जान हैं, वहीं वरूण धवन ने इंडस्ट्री में अपने लिए एक्सपेरिमेंट करके बिल्कुल अलग जगह बना ली है।
[FINAL: ढूंढने पर भी नहीं मिला टाइगर श्रॉफ जैसा मजनू!!!]
अब फिल्म के सीक्वल में टाइगर श्रॉफ फाइनल हैं और फिल्म की फीमेल लीड के लिए खोजबीन शुरू हो चुकी है। वहीं टाइगर फिलहाल अ फ्लाइंग जट और बागी पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा एकता कपूर की लैला मजनू में भी वो फाइनल हैं।
वैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अलावा कई सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल पर चल रहा है काम -


Click it and Unblock the Notifications


