'गणपत' के शानदार टीजर के साथ टाइगर श्रॉफ ने किया रिलीज डेट का ऐलान, एकदम शानदार!
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं और एक के बाद एक खबरें सामने आ रही है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ के सोशल मीडिया पर एक वीडियो टीजर इस वक्त रिलीज किया गया है जो कि गणपत फिल्म से है। दरअसल इस वीडियो टीजर के साथ इस फिल्म के रिलीज डेट के ऐलान किया गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ दमदार एक्शन करेंगे और वीडियो टीजर में बताया गया है कि फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।
टाइगर श्रॉफ लिखते हैं.. ''तैयार रहना, गॉड के आशीर्वाद से जनता को मिलने आ रेला है गणपत। अगले क्रिसमस को आपके नजदीकी सिनेमाघरों मेंष। 23 दिसंबर, गणपत रिलीज का एक साल।''

इस वीडियो की बात करें तो टाइगर श्रॉफ अपने अंदाज में उछलते नजर आ रहे हैं और शर्टलेस, उनकी शानदार बॉडी नजर आ रही है। टाइगर श्रॉफ ने इस पोस्ट में कृति सैनन को टैग किया है।


Click it and Unblock the Notifications











