..................... टाइगर श्रॉफ के नए प्रोजेक्ट का ऐलान, 'कैसनोवा' का फर्स्ट लुक रिलीज़, देखिए पहली झलक Tiger Shroff announces his second song Casanova releases first look of the track - Hindi Filmibeat

टाइगर श्रॉफ के नए प्रोजेक्ट का ऐलान, 'कैसनोवा' का फर्स्ट लुक रिलीज़, देखिए पहली झलक

By Filmibeat Desk

अपने पहले सिंगल, 'अनबिलिवेबल' की भारी सफलता के बाद, टाइगर श्रॉफ अपने दूसरे सिंगल 'कैसनोवा' के साथ फिर लौट आये हैं। टाइगर ने गाने का पहला लुक अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसे देखकर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। वही, इससे पहले रिलीज़ किया गया गाना 'अनबिलिवेबल' एक चार्टबस्टर हिट साबित हुआ था जिसे बिलबोर्ड ग्लोबल चार्ट में भी चित्रित किया गया था।

'कैसनोवा' से जुड़ी अपनी उत्सुकता साझा करते हुए, टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर पहला लुक साझा किया है और लिखते है," मैं बहुत ज्यादा उत्सुक हूं अपने दूसरे गाने का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए। ये मेरा दूसरा गाना है जिसे मैंने गाया। ये सब आपके प्यार और सहयोग के बिना कभी मुमकिन नहीं था। ऐसे ही मेरी हिम्मत बढ़ाते रहे। आशा करता हूं कि आप मेरा इस गाने को भी पसंद करंगे।

Tiger Shroff

अपने एब्स और मंत्रमुग्ध कर देने वाली मुस्कान के साथ, टाइगर ने अनबिलिवेबल की तरह यहाँ भी सभी का दिल जीत लिया है। निश्चित रूप से, 'कैसनोवा' भी अनबिलिवेबल की तरह सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। पुनीत मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित, 'कैसनोवा' अवितेश द्वारा कंपोज़ किया गया है और क्युकी व टाइगर द्वारा निर्मित है। गाने के संगीत निर्माता ट्रैकफोरमज़ हैं, जिसके डीओपी संथा है। इसके अलावा, टाइगर जल्द साजिद नाडियाडवाला की 'हीरोपंती 2' और जैकी भगनानी की 'गणपत' में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X