टाइगर श्रॉफ ने बुक कर लिया 2020, बागी 3 का धमाकेदार ऐलान, जबरदस्त First Look
पिछले साल बागी 2 से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाले टाइगर श्रॉफ इस साल भी कई धमाके करने वाले हैं। इस साल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के बाद वे यशराज बैनर के तले ऋतिक रोशन के साथ धमाकेदार एक्शन फिल्म बनाने वाले हैं। और तो और अब उन्होंने 2020 भी अपने नाम कर लिया है। हाल ही में उन्होंने अगले साल आने वाली अपनी बड़ी फिल्म का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि बागी का तीसरा सीक्वल है।
[5Years: सलमान खान की सबसे बकवास फिल्म, कहानी-एक्टिंग सब फेल, फिर भी ताबड़तोड़ 100 करोड़]
टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया एकाउट पर बागी 3 का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए जानकारी दी है कि ये फिल्म अगले साल यानी 2020 की 6 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बाकी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी टाइगर के जबरदस्त एक्शन सीन्स से भरी होगी। बागी 2 से इंप्रेस्ड फैंस अब बागी 3 के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इससे पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और ऋतिक रोशन की फिल्म के साथ टाइगर अपने कई फ्लेवर फैंस के सामने पेश करने वाले हैं।

वहीं टाइगर श्रॉफ ने दो-दो बड़ी सीक्वल फिल्में फाइनल कर ली हैं। ऐसा मालूम होता है कि बॉलीवुड में अब सीक्वल फिल्मों का दौर चल रहा है। तो चलिए इसी बात पर हम आपको बताते हैं आने वाली बड़ी सीक्वल फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











