Poster- बागी 3 का नया पोस्टर Out- कल रिलीज हो रही है टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार फिल्म
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 रिलीज से बस एक दिन दूर है और उनके फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म से एक और धमाकेदार पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में फिल्म के सभी धमाकेदार किरदार नजर आ रहे हैँ। इस पोस्टर को साझा करते हुए टाइगर श्रॉफ लिखते हैं कि ऐसा एक्शन पहले कभी नहीं देखा होगा। आज ही टिकट बुक करिए। पोस्टर में अभिनेता रितेश देशमुख काफी लहुलुहान नजर आ रहे हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि "बागी 3" में एक्शन, ड्रामा और कहानी का स्तर तीन गुना होने वाला है जिसे देखने के लिए सभी का उत्साह अपने चरम पर है। "बागी 3" 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है। टाइगर श्रॉफ की आखिरी फिल्म की बात करें तो वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आए थे।
करण जौहर ने इस फिल्म में अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के साथ उनकी जोड़ी बनाई थी जो कि दर्शकों को काफी पसंद भी आई। फिलहाल टाइगर श्रॉफ इस फिल्म के बाद किस फिल्म का हिस्सा बनते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
कुछ समय पहले अहमद खान ने कहा था कि टाइगर श्रॉफ उन एक्टर्स मे से हैं जो कि किसी फ्रेंचाइजी को आगे लेकर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications