BAAGHI 3- टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख के किरदारों का खुलासा, राम-लखन की तरह होगी जोड़ी!

बागी का नाम सामने आते ही सिर्फ और सिर्फ एक चेहरा सामने आता है और वो हैं टाइगर श्रॉफ। अपने दमदार अभिनय और खतरनाक एक्शन से लगातार 2 बार वो लोगों का दिल जीत चुके हैं और अब फिल्म बागी 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। लेकिन इस फिल्म में एक ट्विस्ट है और वो ये है कि इस फिल्म में टाइगर के साथ साथ रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर फरहाद सामजी ने कुछ ऐसा कह दिया जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

उन्होने टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख को इस फिल्म के राम और लखन बताया है। उनका कहना है कि दोनो बड़े पर्दे पर धमाका करते नजर आएंगे और एक दूसरे के बिना दोनो अधूरे हैं।

baaghi 3, tiger shroff, ritesh deshmukh, बागी 3, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख

उन्होने ये भी बताया कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ ना सिर्फ धमाकेदार एक्शन करेंगे बल्कि रितेश देशमुख के साथ दमदार कॉमेडी भी करेंगें। उनके उम्मीद है कि लोगों को उनका किरदार काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

इसके पहले खबर आई थी कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने एक धमाकेदार एक्शन सीन शूट किया है जिसमें वो 400 गाड़ियों के साथ नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म मे श्रद्धा कपूर और अंकिता लोखंडे भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X