माइकल जैक्सन जैसा डांस..टाइगर स्टाइल में एक्शन..मुन्ना माइकल ट्रेलर OUT
टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म मुन्ना का ट्रेलर आ चुका है, देखिए आप भी।
टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म मुन्ना माइकल का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं और आखिरकार फिल्म का ट्रेलर आ चुका है ।ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह माइकल जैक्सन के फैन हैं और बखूबी माइकल जैक्सन जैसा डांस करते नजर आ रहे हैं।
[मेरा काम ज़्यादा अच्छा था पर मेरे साथ POLITICS हो गई! - सलमान खान]
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं जो भी काफी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी का फिल्म ग्रे शेड कैरेक्टर है तो वहीं टाइगर श्रॉफ आपको एक बार फिर काफी अच्छे लगेंगे इसमें कोई शक नहीं है।टाइगर श्रॉफ की फिल्म मुन्ना माइकल 21 जुलाई को रिलीज हो रही है।
ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी डांस करते नजर आ रहे हैं, वाकई कुल मिलाकर ये एक मसाला फिल्म है जिसे बच्चे से बड़े तक पसंद करेंगे। फिल्म में वो सबकुछ है जो एक टिपिकल बॉलीवुड फिल्म को हिट होने के लिए चाहिए। खासकर टाइगर श्रॉफ का शानदार डांस।
इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी फिल्म में काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब देखना ये है कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को कितना पसंद आती है। फिल्म में निधी अग्रवाल भी लीड रोल में हैं जो काफी अच्छी भी लग रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications