महेश बाबू और टाइगर श्रॉफ एक साथ आएंगे नजर, दमदार प्रोजेक्ट को लेकर फैंस हुए उत्सुक!

सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ को काफी समय से किसी शानदार फिल्म में नहीं देखा गया है लेकिन वो लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में खबर आई है कि अब वो साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं। जी हां ये खबर पूरी तरह से सच है और काफी जल्दी दोनों एक साथ नजर आएंगे। अगर आप ये समझ रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ और महेश बाबू किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं तो... थोड़ा रुकिए।

हम बात कर रहे हैं एक विज्ञापन की जिसमें दोनों सितारे होंगे। इसके पहले महेश बाबू ने सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ एक विज्ञापन में काम किया है। अब टाइगर के साथ वो कौन से विज्ञापन का हिस्सा बनते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

tiger shroff, टाइगर श्रॉफ

वर्कफ्रंट पर टाइगर श्रॉफ इस समय फिल्म गणपत को लेकर बिजी हैं और उनके साथ इस फिल्म में कृति सैनन नजर आने वाली हैँ। कृति सेनन और टाइगर इससे पहले हीरोपंती में एक साथ नज़र आ चुके हैं।

बता दें कि दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड में इसी फ़िल्म से डेब्यू किया था। दोनों का गणपत में एक्शन भरा अवतार देखने को मिलेगा। टाइगर श्रॉफ को इंडस्ट्री में डेब्यू किए बेशक कुछ साल ही हुए हैं लेकिन उन्होंने एक्शन और स्टंट से लोगों का दिल जीत लिया है।

फैंस उनके एक्शन को खूब पसंद करते हैं। बात करें तो महेश बाबू की तो वो तेलुगू इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और लगातार उनकी फिल्में आती रहती हैँ। उनकी फिल्में जब भी सामने आती हैं फैंस इनको काफी प्यार देते हैं और ज्यादातर सुपरहिट होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X