टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर 'गणपत' में दिखाई जाएगी 2090 की कहानी? पढ़िए डिटेल्स!
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ काफी समय से फिल्म गणपत को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म से लगातार किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। इस समय कुछ ऐसा खुलासा हुआ है जो कि लोगों को निश्चित ही चौकाने वाला है। इस एक्शन थ्रिलर की कहानी तो नहीं लेकिन उसके एक हिस्से का खुलासा जरूर हो गया है।
खबर है कि इस फिल्म में भविष्य की कहानी दिखाई जाएगी और आज से 70 साल आगे टाइगर श्रॉफ कृति सैनन नजर आएंगी। बॉलीवुड हंगामा की मानें इस फिल्म गणपत में साल 2090 की कहानी नजर आने वाली है।

अगर ऐसा होगा है तो निश्चित ही ये काफी अलग होने वाला है और फैंस एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन देखने वाले हैं। इसके पहले वो बागी 3 का हिस्सा बने थे और इस फिल्म ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया था।

लॉकडाउन लगा दिया गया था
बागी 3 रिलीज के तुरंत बाद ही देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। इस फिल्म का धमाकेदार टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था और इसके सामने आने के बाद फैंस ने कहा था कि फिल्म निश्चित ही काफी शानदार नजर आने वाली है।

लीड एक्ट्रेस कृति सैनन
फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सैनन भी टाइगर के साथ मिलकर काफी तगड़ा एक्शन करेंगी। कृति उनके साथ एक्शन करते देखना निश्चित ही काफी अच्छा होने वाला है। कृति सैनन की बात करें को वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फोटोज, वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।

बड़ा नाम बना लिया है
कृति सैनन ने काफी कम समय में बड़ा नाम बना लिया है और शाहरुख खान समेत कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। इस समय भी उनके पास फिल्मों की कमी नहीं हैं। कृति सैनन की फिल्म गणपत का फर्स्ट लुक कई महीनों पहले रिलीज किया गया था।

बाइक पर नजर आ रहीं थीं
इस लुक में वो बाइक पर नजर आ रहीं थीं और काफी शानदार लग रहीं थीं। इसको देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो एक्शन करेंगी। टाइगर श्रॉफ कृति सैनन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक साथ ही थी और फिल्म हीरोपंती में ये दोनों साथ नजर आए थे।

अलग अनुभव होगा
यही कारण है कि एक बार फिर से इन दोनों को साथ में देखना काफी अच्छा अनुभव होने वाला है। टाइगर श्रॉफ के साथ उस फिल्म में काफी अच्छी लगीं थीं लेकिन इस फिल्म में साथ में एक्शन करते देखना अलग अनुभव होगा।

टपोरी लुक
गणपत में टाइगर श्रॉफ एक टपोरी लुक में फिर से नजर आने वाले हैं और उनके इस पोस्टर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications