टाइगर श्रॉफ स्टारर 'गणपथ पार्ट 1' की रिलीज डेट आई सामने, चिल करते हुए मेकर्स ने किया ऐलान

Ganapath Part 1 release date: भारत की पहली एक्शन-डायस्टोपियन फिल्म 'गणपथ पार्ट 1' दुनिया भर में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म अपनी पहली झलक से ही दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हुई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।
इस एक्शन फिल्म को लेकर आई एक ताजा अपडेट ने फैन्स को उत्साहित कर दिया है। दरअसल जैकी भगनानी ने अपने सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ और निर्देशक विकास बहल के साथ सोफे पर चिल करते हुए एक तस्वीर साझा की है। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है।
पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म के फाइनल एडिट को भी लॉक कर दिया गया है। तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हुए एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने लिखा, वो फीलिंग्स जब आपने #Ganapath पार्ट 1 की एडिट 😜 को लॉक कर दिया है.. इस दशहरा सिनेमाघरों में मिलते हैं!#GanapathOn20thOctober 2023! P.S- @kritisanon हमने इस तस्वीर में आपको याद किया ❤️
बता दें, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। यह पहली बार होगा जब दर्शक अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ को एक साथ स्क्रीन पर देखेंगे।
पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ये फिल्म विकास बहल द्वारा निर्देशित है। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











