टाइगर-कीर्ती के किसिंग सीन बिल्कुल रियल!
टाइगर और कीर्ती के बीच कैमिस्ट्री पैदा करने के लिए निर्देशक ने पहले फिल्म के बाकी सीन्स शूट कर लिये और टाइगर और कीर्ती को सेट पर इतना वक्त दिया कि वो दोनों एक दूसरे को जान लें और कंफरटेबल हो जाएं। जब कीर्ती और टाइगर एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गये और दोनों के बीच की झिझक खत्म हो गयी तब होरोपंती की शूटिंग के आखिरी दिनों में फिल्म के रोमांटिक सीन्स, किसिंग सीन शूट किये गये। निर्देशक के इस उपाय का फायदा दोनों को ही हुआ। टाइगर और कीर्ती का ये किसिंग सीन इतना पैशिनेट और रियल नज़र आया कि खुद उन्हें भी हैरान हुई की उन्होंने इतनी खूबसूरती से इन सीन्स को कर लिया।
हीरोपंती फिल्म में ये किसिंग सीन एक क्लब में नज़र आएगा। हीरोपंती फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने मुख्य किरदार निभाया है और उनका साथ दे रही हैं कीर्ती। दोनों की ही ये पहली फिल्म है। हीरोपंती फिल्म के ट्रेलर लॉंच के लिए खुद इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान मौजूद थे और उन्होंने टाइगर को ढ़ेर सारी शुभकानाएं दीं और कहा कि टाइगर ने फिल्म में बहुत मेहनत की है। उम्मीद है कि लोगों को ये फिल्म पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications












