..................... Tiger Shroff and Disha Patani to perform at IPL 2017 - Hindi Filmibeat

टाइगर श्रॉफ हैं धूम मचाने के लिए तैयार..दिशा पटानी की भी होगी एंट्री!

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी दोनों ही आईपीएल में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। दोनों ही इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं।

By Shweta

IPL क्रिकेट का एक ऐसा टूर्नांमेंट है जिसमें क्रिकेट के साथ साथ ग्लैमर का तड़का लगता है। वैसे तो पूरे आईपीएल ही बॉलीवुड से सजा हुआ रहता है लेकिन खासकर ओपनिंग सेरेमनी की बात ही कुछ और होती है। इसमें स्टार्स परफॉर्म करते हैं और पूरा ओपनिंग इवेंट मजेदार होता है।

[करीना ने शाहिद की बीवी को इतने प्यार से धो डाला!]

इस बार का आईपीएल ओपनिंग और भी मजेदार होने वाला है क्योंकि अलग अलग जगहों पर परफॉर्मेंस हो रहे हैं। इस बार आईपीएल ओपनिंग सेरमनी में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी दोनों ही अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगाने वाले हैं।टाइगर श्रॉफ एक बेहतरीन परफॉर्मेर और डांसर हैं तो दिशा पटानी के बारे में सभी जानते हैं कि वो कितना अच्छा डांस करती हैं।

tiger-shroff-and-disha-patani-to-perform-at-ipl-2017

टाइगर श्रॉफ राजकोट में होने वाले आईपीएल सेरेमनी के पूरी तरह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें काफी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी भी इंदौर में आईपीएल ओपनिंग में परफॉर्म करेंगी।

Whistling for #ipl2017 :) #enroute #rajkot #gujarat

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

दिशा पटानी कपूर एंड सन्स का गाना लड़की ब्यूटीफुल..कौन तुझे और बेफिक्रे पर परफॉर्म करने वाली हैं। खबरों की माने तो टाइगर श्रॉफ अगले महीने से स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं और कहा तो ये भी जा रहा है कि इसमें सारा अली खान की जगह दिशा पटानी को लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X