Viral Video- अनबन की खबरों के बीच टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने जमकर खेली होली, दौड़ा दौड़कर ऐसे लगाया रंग

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ... इनमें कब दोस्ती है और कब अनबन कोई नहीं जानता। कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों के बीच बातचीत बंद है और उनका ब्रेकअप हो चुका है। एक वीडियो सामने आया था जिसमें टाइगर ने दिशा के बगल में तक बैठने से मना कर दिया था और इग्नोर करके चले गए थे।
लेकिन आज का वीडियो आपको चौकाने के लिए काफी है। होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल इस होली में अक्षय कुमार के अलावा बड़े मियां छोटे मियां की टीम नजर आ रही है जो कि जमकर होली खेल रही है।
टाइगर ने दिशा के डाला गुलाल
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि दिशा पाटनी पीछे खड़ी हैं। जैसे ही वो गुलाल से बचने के लिए ऊपर की तरफ उछलती हैं तो टाइगर और अक्षय कुमार एक साथ उनके ऊपर गुलाल उड़ेल देते हैं। वीडियो काफी मजेदार है।
इसके बाद अक्षय कुमार दिशा को दौड़ाकर रंग लगाते हुए नजर आते हैँ। इस वीडियो को कई जगह पर खुद दिशा ने शूट किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
एक ने लिखा है, ''बॉयफ्रेंड से बेस्ट फ्रेंड तक का सफर कोई टाइगर से जाने।'' एक का कहना है, ''होली भी खेलो तो स्क्रिप्टेड का साथ।'' एक ने लिखा, ''कनाडियन के भी मजे हैं।'' एक का कहना है, ''इनका सही होता है बीएफ जीएफ फिर ब्रेकअप तो सिर्फ फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स दोनो खुश कोई उम्मीदें नहीं।''
एक ने लिखा, ''मोहब्बत खा गई जवान नसलों को साहब, अब ये त्योहार पर खुश नहीं होते..!!'' एक का कहना है, ''फेम आने के बाद होली अमीरों की तरह लगती है।''


Click it and Unblock the Notifications