लॅाकडाउन में सड़क पर घूम रहे थे दिशा पटानी- टाइगर श्रॉफ, मुंबई पुलिस ने रोकी गाड़ी, कर दी जांच !
बॅालीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन फिल्मों के साथ दिशा पटानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। टाइगर और दिशा ने कभी इस बात का इसरार नहीं किया है कि उनके बीच रिश्ता दोस्ती से अधिक है। दिशा पटानी के साथ टाइगर कई बार वेकेशन मनाते हुए दिखाई दिए हैं।
दिशा पटानी और टाइगर लॅाकडाउन में भी एक दूसरे से मुलाकात का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने उनकी इस मुलाकात में अपनी एंट्री से ट्विस्ट ला दिया है। दोनों गाड़ी में कहीं जा रहे थे और इसी दौरान मुंबई पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया।

ईटाइम्स की रिपोर्ट अनुसार मंगलवार शाम को दिशा और टाइगर एक साथ जिम से लौटने के बाद एक ही गाड़ी में मुंबई के बांद्रा बैंडस्टेंड के चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान मुंबई पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। बताया जा रहा है कि टाइगर कार के पीछे बैठे थे और दिशा पटानी आगे। पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड और अन्य जरूरी जांच की और इसके बाद दोनों को वहां से जाने दिया।
वैसे आपको बता दें कि ऐसे कई मौके रहे हैं जहां टाइगर और दिशा को एक साथ देखा गया है। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। दोनों का रोमांस इसमें साफ दिखता है, भले ही दोनों ने अभी तक इस पर चुप्पी क्यों ना लगाई बैठी हो।

टाइगर और दिशा की डिनर डेट
ये टाइगर और दिशा पटानी की डिनर डेट की तस्वीर है। जहां पर दोनों कैमरे से नजर चुराते दिखाई दिए।

टाइगर और दिशा का रोमांस
इंटरव्यू के दौरान भी दोनों कई बार इस तरह एक दूसरे के बारे में बात करते हुए नजर आ चुके हैं।

दिशा पटानी के साथ कार में टाइगर
बाकी कार में तो उन्हें कई बार इस तरह एक दूसरे के साथ कैमरे में कैद किया गया है।

कई सालों से एक दूसरे को डेट
दिशा पटानी और टाइगर एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों रियल और रील दोनों जिंदगी में एक दूसरे के साथ नजर आते हैं।

दिशा पटानी का ग्लैमर
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि दिशा पटानी ने अपने स्टाइल और ग्लैमर से एक पहचान बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications











