डिनर पर पहुंचे टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी, मास्क लगाए हुए कैमरे में कैद
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इन दोनों को लेकर खबरें आती रहती हैं कि एक दूसरो को डेट कर रहे हैं लेकिन ये लोग कुछ भी बोलने से बचते हैं। अक्सर देखा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ भी नजर आते हैं लेकिन आधिकारिक तौर इन लोगों ने किसी तरह का ऐलान नहीं किया है कि ये आपस में कैसा रिश्ता साझा करते हैं।
इस समय कुछ तस्वीरें सोशल मी़डिया पर वायरल हो रही हैं जो कि फिर से इन दोनों के रिश्तों पर सवाल खड़ा करती हैं। गौरतलब है कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ बीती रात डिनर के लिए पहुंचे थे जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में दोनों नजर आ रहे हैं और मास्क लगाए हुए हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी एक दूसरे से थोड़ी दूरी बनाकर चलते दिखाई दे रहे हैँ। इसके बाद से फिर इनको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी इस समय फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर चर्चा में हैं और टाइगर ने हाल ही में फिल्म गणपत अनाउंस की है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की बात करें तो अभिनेत्री दिशा पटानी की कुछ तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैँ। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की इस तस्वीर को ManavManglani ने साझा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











