#PictureShuru: धमाकेदार सीक्वल की शूटिंग शुरू, 23 नवंबर की बुकिंग कर लीजिए
टाईगर श्रॉफ और अनन्या पांडे स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। दोनों ही देहरादून में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बार फिल्म का प्लॉट क्या है ये फिलहाल किसी को नहीं पता है।
बस हां ये तय है कि इस बार भी ढेर सारे गाने होंगे, रोमांस होगा और करण जौहर स्टाईल ड्रामा होगा। अच्छे कपड़े होंगे और देहरादून की वादियां होंगी। शानदार और बड़े बड़े सेट होंगे। यानि कि एक और ग्रांड फिल्म।

पांच साल पहले करण जौहर ने एक ब्रेक लेने की सोची। अब हम औऱ आप परेशान हो जाते हैं तो छुट्टी मनाने किसी ट्रिप पर चले जाते हैं। करण जौहर को छुट्टी मनाने का मन कर रहा था तो उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनाने की सोची।
और अब फिल्म के दूसरे पार्ट की कमाल संभाली है करण जौहर के आई हेट लव स्टोरीज़ डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने। फिल्म की कास्ट फाइनल हो चुकी है और इसमें टाईगर श्रॉफ के साथ अनन्या पांडे दिखेंगी।
फिल्म की दूसरी हीरोइन तारा सुतारिया को माना जा रहा है। अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं, वहीं तारा सुतारिया, सुईट लाइफ और ज़ैक एंड कोडी के हिंदी वर्जन से फेमस हुई थीं। अब ये दोनों टाईगर श्रॉफ के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
वैसे जानिए, टाईगर - अनन्या और तारा के अलावा बॉलीवुड को कौन सी नई जोड़ियां दिखने वाली हैं -


Click it and Unblock the Notifications












