नेपोटिज्म पर टाईगर श्राफ, अनन्या पांडे का जवाब- ''अपने काम से जवाब देने की कोशिश है''
बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बातें चलती रहती हैं। वहीं, जब करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 की घोषणा की तो.. यह डीबेट एक बार फिर तेजी से शुरु हो गया। इस फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे डेब्यू कर रही हैं। बहराहल, फिल्म के प्रमोशन के दौरान स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 की स्टारकास्ट से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो टाईगर श्राफ और अनन्या पांडे ने जवाब दिया कि हम अपने काम से जवाब देना चाहते हैं।
वहीं, फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने कहा कि हर एक्टर की अपने जर्नी होती है, जो अच्छा काम करता है, वही टिकता है। तारा ने कहा, बतौर स्टारकिड आपको पहली फिल्म तो मिल जाती है, लेकिन उसके आगे का सफर सबका अलग होता है। अनन्या, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान.. सभी से मेरी अच्छी दोस्ती है और मुझे इस बात से कोई शिकवा नहीं है कि वो स्टारकिड्स हैं क्योंकि मैंने उनका काम, उनकी मेहनत भी देखी है।

टाईगर ने कहा, मैं नेटवर्किंग करके ना काम मांग पाता हूं, ना आगे कभी मागूंगा। मैं लोगों को अपने काम से जवाब देने की कोशिश करता रहता हूं। मेरे हिसाब से चुप रहने के भी अपने फायदे हैं।
वहीं, अनन्या पांडे इस मुद्दे पर कहा- मैं बहुत लकी हूं कि चंकी पांडे मेरे पिता हैं। नेपोटिज्म पर मैं हर किसी को जवाब नहीं देना चाहती। मेरे पिता ने लाइफ में बहुत संघर्ष किया है। मैं यही चाहती हूं कि मैं भी अपने पिता की तरह खूब मेहनत करूं और नाम कमाऊं। फाइनली तो दर्शक ही निश्चय करते हैं कि वह किसे कितना पसंद करते हैं। स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के बाद मेरा सफर आसान नहीं होगा, मैं जानती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











