..................... Tiger Shroff all set to shoot big Action scene in London for Heropanti 2! लंदन में शूट होंगे हीरोपंती 2 के एक्शन सीन्स - Hindi Filmibeat

लंदन में शूट होंगे हीरोपंती 2 के एक्शन सीन्स, टाइगर श्रॉफ के फैंस फिर से हो जाएंगे सरप्राइज!

टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है और इसको लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। अब खबर आ रही है कि इस फ़िल्म में भी टाइगर के फ़ैन्स को जमकर एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। हीरोपंती 2 फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ़ के अपोज़िट तारा सुतारिया नज़र आएँगी। इस फिल्म से अब खबर आ रही है कि फिल्म के कुछ मैसिव एक्शन सीन्स भारत में नहीं बल्कि लंदन में शूट होने हैं और इसके लिए काफी अच्छी तरह से तैयारी जारी है।

सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ़ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। कुछ समय पहले टाइगर श्रॉफ़ ने अपकमिंग फ़िल्म की शूटिंग से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक्शन सीन के लिए तैयारी कर रहे हैं।

tiger shroff, heropanti 2, टाइगर श्रॉफ, हीरोपंती 2

बता दें कि टाइगर श्रॉफ उन कलाकारों में से एक हैं जो कि एक्शन के लिए जाने जाते हैं। ना सिर्फ हीरोपंती 2 बल्कि कई फिल्में ऐसी हैं जो कि पाइपलाइन में हैं।

आने वाले समय में टाइगर श्रॉफ काफी तगड़ा एक्शन करते नजर आने वाले हैँ। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ एक साथ कई फ़िल्मों पर काम कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ़ जल्द ही एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ अपकमिंग बॉलीवुड फ़िल्म गणपत में नज़र आएंगे।

इस फिल्म का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था। पता चला था कि इस फिल्म में कृति सैनन भी काफी तगड़ा एक्शन करने वाली हैँ। उनका फर्स्ट लुक बाइक पर रिलीज हुआ था और तभी से फैंस इसको लेकर इंतजार कर रहे हैँ। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने काफी कम समय में बड़ी फैन फॉलोविंग हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X