हीरोपंती 2 और बागी 4- डबल एक्शन धमाका के लिए तैयार हैं टाइगर श्रॉफ, जोरदार घोषणा
टाइगर श्रॉफ अपनी दो सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी- हीरोपंती 2 और बागी 4 के साथ एक बार फिर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। "हीरोपंती 2" पहली फिल्म होगी जिसे टाइगर श्रॉफ लॉकडाउन के बाद शूट कर रहे हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग दिसंबर, 2020 से शुरू की जाएगी। वहीं, बागी 4 की स्क्रिप्ट पर भी काम शुरु किया जा चुका है। यह 2022 में रिलीज होगी।
खास बात है कि टाइगर श्राफ और साजिद नाडियाडवाला के साथ इन दो फिल्मों के लिए फिर से जुड़े हैं अहमद खान। जी हां, इन दोनों ही फिल्मों का निर्देशन उन्होंने अपने जिम्मे लिया है।

अहमद खान इससे पहले फ्रैंचाइज़ी के दो सफ़ल भाग (बागी 2 और बागी 3) का निर्देशन कर चुके है। अब वह पहले के दो भाग में किये गए एक्शन की तरह निर्देशन और डिजाइनिंग करने के लिए तैयार हैं।
टाइगर कुल 25 देशों में फ़िल्म की शूटिंग करेंगे क्योंकि दोनों फिल्मों की शूटिंग दुनिया भर के 12 देशों में होगी। हीरोपंती और बागी की फ्रैंचाइज़ी को मिले प्यार के साथ, साजिद और टाइगर दोनों उत्साहित हैं।
बागी 3 को इस साल की शुरुआत में रिलीज़ किया गया था। फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली थी, लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के अंदर ही रह गया था।
फरवरी में, साजिद नाडियाडवाला ने हीरोपंती 2 की घोषणा की थी और अब विपुल फिल्म निर्माता ने बागी 4 के साथ टाइगर श्रॉफ के संग एक अन्य साझेदारी की घोषणा कर दी है। साजिद नाडियाडवाला एकमात्र निर्माता हैं जो अपने बैनर के तहत जुडवा, हाउसफुल, किक, हीरोपंती और बागी जैसी 5 सफल फिल्म फ्रेंचाइजी का निर्माण कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












