टाईगर श्राफ का long jump, दिखेंगे करण जौहर की अगली फिल्म में
साल 2014 में आए न्यूकमर्स में जैकी श्राफ के बेटे टाईगर श्राफ ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भले ही अपने लुक्स को लेकर उन्हें लोगों के जोक्स का हिस्सा बनना पड़ा। लेकिन हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि एक्टिंग टैलेंट के दम पर टाईगर बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने वाले हैं।

खबरों की मानें तो टाईगर करण जौहर की अगली फिल्म '21 जंप स्ट्रीट' (हिन्दी) के लिए साइन किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, करण अपनी इस फिल्म की शुरूआत 2015 के मध्य से शुरू कर देंगे। और करण इस फिल्म के लिए टाइगर को साइन करने का मन बना चुके हैं। करण टाईगर को 2014 में आए सभी न्यूकमर्स में सबसे ज्यादा चैलेजिंग और प्रभावी मानते हैं।
आपको बता दें, फिल्म हीरोपंती में अपनी एक्टिंग और डांसिंग के लिए टाईगर को काफी सराहना मिली थी। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि टाईगर करण की फिल्म के साथ न्याय कर पाएंगे या नहीं। करण जौहर ने तो अपना विश्वास जताया, अब है टाईगर की बारी।
गौरतलब है कि 21 जंप स्ट्रीट साल 2012 में आई एक अमेरिकन एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को दुनिया भर में पसंद किया गया था। वहीं, इसके सेकेंड पार्ट 22 जंप स्ट्रीट को भी काफी पसंद किया गया। और इसका थर्ड पार्ट 23 जंप स्ट्रीट का भी बनना कंफर्म हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications