टाईगर श्रॉफ के 31 करोड़ के 8BHK घर की तस्वीरें, परिवार ने छोड़ा किराए का मकान, दिशा पाटनी भी रहेंगी साथ?

टाईगर श्रॉफ ने काफी सालों पहले अपने माता पिता को एक घर गिफ्ट करने का वादा किया था और अब उन्होंने ये वादा पूरा कर दिया है। कुछ समय पहले ही खबरें थीं कि टाईगर श्रॉफ ने काफी महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है जहां वो दिशा पाटनी के साथ शिफ्ट करने वाले हैं। अब दिशा इस घर में शिफ्ट होंगी या नहीं, पता नहीं, लेकिन फिलहाल टाईगर श्रॉफ का बाकी परिवार इस घर में शिफ्ट हो चुका है।

टाईगर श्रॉफ ने खार के रूस्तमजी पारामाउंट में 8BHK का आलीशान घर लिया है जिसकी कीमत लगभग 31 करोड़ रूपये है। इस घर में टाईगर, पिता जैकी श्रॉफ, मां आएशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ शिफ्ट हो चुके हैं।

tiger-shroff-31-crore-8-bhk-flat-see-beautiful-pics-pool-gym-theatre-will-disha-patani-live-in-soon

टाईगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में बताया कि घर में गृह प्रवेश करने वाली पहली इंसान वो खुद थीं क्योंकि उन्हें पंडित जी ने ऐसा करने की सलाह दी थी। इसके बाद उनके परिवार ने मिलकर एक छोटी सी गृह प्रवेश की पूजा की जिसके बाद पूरा परिवार यहां शिफ्ट हो गया है।

किराए के घर में रहता था परिवार

किराए के घर में रहता था परिवार

इसके पहले टाईगर श्रॉफ का पूरा परिवार एक साथ कार्टेल रोड पर एक अपार्टमेंट में रहता था लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये घर किराए पर था और उनका अपना नहीं था। टाईगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने ये जानकारी अपने एक इंटरव्यू में दी। गौरतलब है कि लॉकडाउन के समय दिशा पाटनी ने भी इसी अपार्टमेंट में टाईगर के परिवार के साथ काफी वक्त बिताया।

बेहद खूबसूरत अपार्टमेंट

बेहद खूबसूरत अपार्टमेंट

इस अपार्टमेंट की खास बात ये है कि यहां से अरब सागर का नज़ारा साफ दिखाई देता है। टाईगर श्रॉफ उन चंद लोगों में से हैं जिन्होंने इस प्रॉपर्टी में घर खरीदा है। टाईगर श्रॉफ के पड़ोसी हैं हार्दिक पांड्या - कृणाल पांड्या और रानी मुखर्जी।

बुक हो सकता है पर्सनल थिएटर

बुक हो सकता है पर्सनल थिएटर

वहीं इस प्रॉप्रटी पर एक छोटा थिएटर भी है जो कोई भी परिवार अपने निजी फिल्म सेशन के लिए बुक कर सकता है। ये तस्वीरें, इस प्रॉपर्टी की वेबसाईट से ली गई हैं जो फिलहाल इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

जॉन अब्राहम के भाई के साथ इंटीरियर

जॉन अब्राहम के भाई के साथ इंटीरियर

टाईगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने जॉन अब्राहम के भाई के साथ मिलकर इस पूरे घर के इंटीरियर का काम किया है। इस काम में आएशा को 3 - 4 महीने लग गए। यही कारण था कि पिछले कुछ समय से आएशा काफी व्यस्त चल रही थीं। कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंटरव्यू में बताया, इंटीरियर का काम पूरा होने पर आएशा श्रॉफ ने सबको हुकुम दिया कि अब हम उस घर में शिफ्ट हो सकते हैं।

समय बिता रहे हैं जैकी श्रॉफ

समय बिता रहे हैं जैकी श्रॉफ

दिलचस्प है कि इस प्रॉपर्टी से जैकी श्रॉफ का लोनावला फार्महाउस काफी पास है। जैकी ज़्यादातर समय वहीं बिताते हैं। लेकिन अब चूंकि घर फार्महाउस के पास हो गया है जैकी आराम से आ जा सकते हैं और वो अपना ज़्यादातर समय परिवार के साथ इस नए घर में बिता रहे हैं।

ओपन एयर जिम

ओपन एयर जिम

इस घर की सबसे बड़ी खासियत है इसका Open Air Gym। अब टाईगर अपनी फिटनेस के लिए जितने ज़्यादा तत्पर हैं, ये ज़रूरत तो उनकी लिस्ट में घर लेते समय ही सबसे पहले थी।

इमोशनल है परिवार

इमोशनल है परिवार

गौरतलब है कि इस प्रॉपर्टी के मालिक टाईगर श्रॉफ हैं, ये सोचकर ही पूरा परिवार काफी इमोशनल हो गया। सालों पहले, करण जौहर के शो पर जैकी श्रॉफ ने बताया था कि उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म बूम के फ्लॉप होने के बाद उन्हें अपना घर बेचना पड़ा था। लेकिन अब टाईगर ने अपने माता - पिता को एक आलीशान घर गिफ्ट कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X