Latest.. 'टाईगर जिंदा है' का धमाका.. देखिए सलमान खान की मस्त झलक!
सलमान खान फिल्म टाईगर जिंदा है में एक एक्शन सीन शूट करने वाले हैं। जिसके लिए सलमान घोड़ा चलाना सीख रहे हैं।
यह तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि सलमान खान और कैटरीना कैफ 'टाईगर जिंदा है' कि शूटिंग के लिए मोरोक्को में हैं। और वहां फिल्म का अहम एक्शन सीन शूट होने वाला है। बहरहाल, इस ताजा तस्वीर में आप सलमान खान को सीन के लिए तैयार होते भी देख सकते हैं।
'टॉयलेट एक प्रेम कथा' रिलीज से पहले.. अक्षय कुमार को करारा झटका
इस सीन के लिए कई घोड़ों को ट्रेनिंग दी गई है.. जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी इस्तेमाल किया गया है। टाईगर जिंदा है के एक्शन सीन्स में हॉलीवुड तकनीकियों को शामिल किया गया है.. जिनकी अगुवाई कर रहे हैं एक्शन डाइरेक्ट Tom Struthers.

इस धमाकेदार एक्शन सीन को शूट करने के लिए फिल्म की टीम ने काफी तैयारी कर रखी है। अली अब्बास जफर ने इस सीन में कई दमदार स्टंट शामिल किये हैं.. जिसे देखकर फैंस खुश हो जाएंगे।
बहरहाल, फिल्म में काफी धमाकेदार एक्शन सीन्स होंगे.. और इसका अंदाजा आप इन तस्वीरों से ही लगा सकते हैं-


Click it and Unblock the Notifications